undefined

पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहींः राकेश टिकैत

इस समय देश पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनको देश की जनता, व्यापारी, किसान और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठे हैं और सरकार बात ही नहीं कर रही है।

पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहींः राकेश टिकैत
X

गाजियाबाद। गाजीपुर बाॅर्डर पर धरने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं है । जिस तरह फौजें मोर्चे पर होती हैं तो गोली खाती हैं उसी तरह हम भी मोर्चे पर हैं और लड़ रहे हैं। आंदोलन को वैचारिक क्रांति बताते हुए उन्होंने कहा कि विचार से बड़ा कोई हथियार नहीं है। इस समय देश पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनको देश की जनता, व्यापारी, किसान और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठे हैं और सरकार बात ही नहीं कर रही है। किसान भी पीछे नहीं हटेगा।

गाजीपुर बार्डर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच भिड़ंत पर उन्होंने कहा कि यहां यह दिखाने की कोशिश की गई कि हमने गाजीपुर के मंच पर भाजपा का झंडा फहरा दिया। यह बिल्कुल गलत बात है। ऐसे लोगों के बक्कल उधेड़ देंगे। किसान नेता ने पुलिस पर भी गड़बड़ी फैलाने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से आ रहे हैं। पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है। पुलिस गुंडई छोड़ दे। बीजेपी की वर्कर न बने। यह सारा कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।

Next Story