undefined

दरोगा की बीयर पार्टी में बार बालाओं की पिटाई, फरमाइश पूरी न करने पर पीटा

गाजियाबाद के मसूरी थाना की डासना चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने दिवाली की रात दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी कराई। इसमें बीयर और मुर्गे चले। बार बालाओं को नचाया गया। उनसे कई तरह की फरमाइश की गईं। फरमाइश पूरी न होने पर उन्हें पीटा गया। 

दरोगा की बीयर पार्टी में बार बालाओं की पिटाई, फरमाइश पूरी न करने पर पीटा
X

गाजियाबाद। मसूरी थाना की डासना चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने दिवाली की रात दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी कराई। इसमें बीयर और मुर्गे चले। बार बालाओं को नचाया गया। उनसे कई तरह की फरमाइश की गईं। फरमाइश पूरी न होने पर उन्हें पीटा गया।

इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस ने दरोगा और उसके चार दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे निलंबित कर दिया है। उसके दोस्तों की तलाश है। डांस पार्टी देव हाईट्स सोसायटी के दसवीं मंजिल के फ्लैट में कराई गई। रंगीन महफिल सजी। इसमें दरोगा जितेंद्र, कुलदीप, शकील, ताज मोहम्मद उर्फ तज्जी और गुलफाम मौजूद रहे। दो बार बालाओं को नचाया गया। रिपोर्ट चौकी के सफाईकर्मी इमरान ने दर्ज कराई है। उससे मुर्गे का मांस और बीयर मंगाई गई थी। उसने पुलिस को बताया, वह जब पहुंचा तो एक लड़की भाग रही थी। उसे पीटा गया था। वह सहमी हुई थी। उसने बताया कि डांस पार्टी में उसके और दूसरी लड़की के साथ बदसलूकी की गई। वे लोग उल्टी-सीधी फरमाइश कर रहे थे। इंकार करने पर दोनों को पीटा। वह भाग गई। इमरान ने पुलिस को बताया कि वह फ्लैट में पहुंचा तो पार्टी चल रही थी। उसने दूसरी लड़की को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि इमरान की तहरीर मारपीट, बलवा, जान की धमकी का केस दर्ज किया गया है। दरार के फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में आया कि बार बालाओं को दरोगा ने बुलाया। हालांकि उसने पूछताछ में इससे इंकार किया। उसने कहा कि बार बालाओं को इमरान लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि दरोगा ने बार बालाओं से फरमाइश कीं। वे अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। इसका बार बालाओं ने विरोध किया। इसी पर उन्हें पीटा गया। 2015 बैच के दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम को कुछ समय पहले ही डासना चौकी में तैनाती मिली थी। पुलिस दरोगा के पुराने कारनामे भी खंगाल रही है। कहां-कहां दरोगा की तैनाती रही है और उसका कैसा आचरण रहा है, इस पर भी जांच चल रही है। दरोगा के साथ अन्य चार आरोपियों में केवल कुलदीप ही ट्रांसपोर्ट का काम करता है। ताज मोहम्मद गाड़ी चलाता है। शकील और गुलफाम के काम के बारे में पता किया जा रहा है। कोई भी हाईप्रोफाइल नहीं है। दरोगा अपनी ड्यूटी छोड़कर अपने दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर गया। वहां पार्टी की और दो लड़कियों को बुलाया। डांस के अलावा भी कुछ और फरमाइशें कीं। दरोगा को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Next Story