undefined

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को किया अलग

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद भूपिंदर सिंह मान ने कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को एक पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को किया अलग
X

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद भूपिंदर सिंह मान ने कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से अलग होने का फैसला किया है।

उन्होंने गुरुवार को एक पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए लिखा है कि वे हमेशा पंजाब और किसानों के साथ खड़े हैं। कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सुनवाई करते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। भूपिंदर सिंह मान के साथ कमेटी के तीन अन्य सदस्य- कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के डाॅ. प्रमोद कुमार जोशी और महाराष्ट्र के शेतकारी संगठन के अनिल धनवट हिस्सा थे।

Next Story