undefined

भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी बने पिता

मनोज तिवारी ने ट्विटर पर बच्ची को गोद लिए हुए एक फोटो साझा की और लिखा, मेरे घर आयी एक नन्हीं परी...आई एम ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल...जय जगदंबे।

भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी बने पिता
X

नई दिल्ली । अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के घर बच्ची ने जन्म लिया है।

मनोज ने यह जानकारी बुधवार को ट्विटर पर साझा की। इसके बाद शुभकामनाओं देने वालों ने बच्ची को ढ़ेर सारी दुआयें दी। कई बड़े नेताओं और उनके फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाईयां दीं। एक फैन ने लिखा, लक्ष्मी जी के आगमन पर आपको और आपके परिवार को लख लख बधाईयां। मनोज तिवारी ने ट्विटर पर बच्ची को गोद लिए हुए एक फोटो साझा की और लिखा, मेरे घर आयी एक नन्हीं परी...आई एम ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल...जय जगदंबे। मेरे घर आयी एक नन्ही परी... वह केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर बुलाकर कृषि बिलों से संबंधित उलझनों को सुलझाने की बात कही और इस मुद्दे पर अच्छी राजनीति करने की सलाह दी।

Next Story