undefined

धार्मिक टिप्पणी मामले में भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से किया निलंबित

भाजपा ने नुपूर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल को भी पार्टी से बाहर कर दिया है। नुपूर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था।

धार्मिक टिप्पणी मामले में भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से किया निलंबित
X
दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिये गए विवादित बयान के मामले मे भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को छः वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है।


पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है। जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।





Next Story