undefined

जंतर-मंतर पर साम्प्रदायिक नारों को लेकर मुकदमा दर्ज

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में जंतर मंतर के पास अंग्रेजी कानून हटाओ और एक समान कानून बनाओष् नामक एक कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जंतर-मंतर पर साम्प्रदायिक नारों को लेकर मुकदमा दर्ज
X

नई दिल्ली। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए भारत जोड़ो आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी भीड़ में शामिल लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा जैसे नारे लगाए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्यक्रम की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के वकील और पीआईएल मैन के नाम से प्रसिद्ध अश्विनी उपाध्याय ने की थी। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि अंग्रेजी कानून बहुत घटिया हैं, इसीलिए प्रसिद्धि पाने के लिए मजहबी उन्माद फैलाया जाता है। जब तक घटिया अंग्रेजी कानूनों को बदलकर अच्छे कानून नहीं बनेंगे, तब तक अलगाववाद, कट्टरवाद और मजहबी उन्माद कम नहीं होगा 15 मिनट में हिंदुओं को खत्म करने वाला आज विधानसभा में बैठा है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में जंतर मंतर के पास अंग्रेजी कानून हटाओ और एक समान कानून बनाओष् नामक एक कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच चल रही है।

Next Story