undefined

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 6 किमी लंबी सुरंग बनाने का ठेका चीनी कंपनी को

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक के 5.6 किलोमीटर के भूमिगत स्ट्रेच के निर्माण के लिए एक चीनी कंपनी, शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को ठेका दिया है

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 6 किमी लंबी सुरंग बनाने का ठेका चीनी कंपनी को
X

नई दिल्ली। भारत चीन के बीच रिश्तों की खटास के बावजूद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के कुछ हिस्सों के काम के लिए एक चीनी कंपनी को ठेका दिया गया है। सड़क मार्ग से दिल्ली से मेरठ जाने का समय मौजूदा तीन-चार घंटे से कम हो जाएगा।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक के 5.6 किलोमीटर के भूमिगत स्ट्रेच के निर्माण के लिए एक चीनी कंपनी, शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को ठेका दिया है। 82-किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस काॅरिडोर को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की आर्थइक मदद से तैयार किया जा रहा है। एडीबी के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक के सभी सदस्य देशों को बिना किसी भेदभाव के बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देनी है। एनसीआरटीसी देश के पहले क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) में लगी है। पांच कंपनियों ने इसके लिए बोली लगाई। निर्धारित प्रक्रिया और दिशानिर्देशों के बाद एक चीनी कंपनी को इसकी अनुमति दी गई थी। अब 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ काॅरिडोर के सभी सिविल वर्क टेंडर को जारी किया जा चुका है। इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य जारी है। सभी आॅफर को देखने के बाद शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड सभी मापदंडों पर योग्य पाने के बाद ठेका दिया गया।

Next Story