undefined

तीस हजारी अदालत परिसर में वकील के चेंबर में एक युवक का शव मिला

राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी अदालत परिसर में एक वकील के चेंबर में गुरुवार को एक व्यक्ति मृत पाया गया।

तीस हजारी अदालत परिसर में वकील के चेंबर में एक युवक का शव मिला
X

नयी दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी अदालत परिसर में एक वकील के चेंबर में गुरुवार को एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज (35) के रूप में हुई है। वह दिल्ली बार एसोसिएशन में चपरासी के पद पर काम करता था। मनोज पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे वकील ने अपने चेंबर रुकने की इजाजत दी थी। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story