जमानत पर बाहर आते ही दीप सिद्धू फिर गिरफ्तार
दीप सिद्धू को आज सुबह ही तीस हजारी कोर्ट ने जमानत दी थी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि उसे दोबारा किस वजह से गिरफ्तार किया गया है।

X
Rishiraj Rahi17 April 2021 4:22 PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा मामले के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जमानत पर बाहर आते ही शनिवार को फिर गिरफ्तार कर लिया।
याद रहे कि उक्त मामले में दीप सिद्धू को आज सुबह ही तीस हजारी कोर्ट ने जमानत दी थी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि उसे दोबारा किस वजह से गिरफ्तार किया गया है। सिद्धू पर लाल किला हिंसा के दौरान भीड़ को उकसाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू को 9 फरवरी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था।
Next Story