undefined

138.8 मिमी रिकार्ड बारिश के चलते दिल्ली पानी-पानी, यातायात बुरी तरह प्रभावित

फिलहाल, पेड़ काटकर सड़क बहाली का काम चल रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। राजघाट भी भारी बारिश से यह भी अछूता नहीं है।

138.8 मिमी रिकार्ड बारिश के चलते दिल्ली पानी-पानी, यातायात बुरी तरह प्रभावित
X

नई दिल्ली। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में देर रात से भारी बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में भी कई जगहों पर सड़कों पर कमर भर पानी भर गया है। ऐसे में गाड़ियां रेंग- रेंग कर चल रही हैं। वहीं, जलभराव अधिक होने के चलते कई रास्तों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8.30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की। यह इस मौसम की सबसे अधिक एक दिवसीय बारिश है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण मंडी हाउस में एक पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। इससे रास्ता बंद हो गया। फिलहाल, पेड़ काटकर सड़क बहाली का काम चल रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण मंडी हाउस में एक पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। इससे रास्ता बंद हो गया। फिलहाल, पेड़ काटकर सड़क बहाली का काम चल रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। राजघाट भी भारी बारिश से यह भी अछूता नहीं है। राजघाट परिसर में जलभराव हो गया है। कहा जा रहा है कि राजघाट परिसर में घुटने पर भारी भर गया है। ऐसे में लोगों को इधर से आने- जाने में समस्या का सामना करना पडा। प्रगति मैदान इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है और बारिश का सिलसिला जारी है।

Next Story