undefined

रणजीत सिंह मर्डर केस मे डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली उम्रकैद की सजा।

रणजीत सिंह मर्डर केस मे डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली उम्रकैद की सजा।
X

हरियाणा। पुर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह मर्डर केस मे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और अन्य चार आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 19 साल बाद पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई के मुताबिक एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने मे उसकी भूमिका के चलते डेरा प्रमुख राम रहीम ने रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रची थी। इस पत्र मे डेरा प्रमुख के द्वारा डेरे के अन्दर महिलाओ के साथ यौन शोषण का जिक्र किया गया था। अब इस मामले मे सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और अन्य पांच आरोपी को आरोपी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना और बाकी आरोपीयो पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस समय डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल मे बन्द है और साध्वी यौन उत्पीडन के मामले मे 20 वर्ष की सजा काट रहा है।

Next Story