undefined

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की
X

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। इसके साथ ही देश को नया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप में मिल गया है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनीं है। द्रौपदी मुर्मू को संसद के सेंट्रल हाल में शपथ दिलाई गई। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इससे पहले वो राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।



मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। द्रौपदी मुर्मू 10वी ऐसी राष्ट्रपति है जिन्होने 25 जुलाई को शपथ ली है। उनसे पहले देश के लिए 09 राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ ग्रहण कर चुके है।



इस दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी और ओडिशा से 64 खास मेहमान भी समारोह में शामिल है।


Next Story