undefined

चक्का जाम के चलते दिल्ली के आठ मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से निगरानी

कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन से सीमाओं पर नजर रखी जा रही है।

चक्का जाम के चलते दिल्ली के आठ मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से निगरानी
X

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए चक्का जाम को लेकर भाकियू द्वारा दिल्ली, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड को इससे अलग रखने के ऐलान के बावजूद तमाम स्थानों पर सतर्कता बरती जा रही है। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली के आठ मेट्रो स्टेशन बंद करने के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने के लिए किसान संगठन शनिवार को तीन घंटे के लिए देशव्यापी चक्का जाम करेंगे। कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन से सीमाओं पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को रिजर्व में रखा गया है। दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन आठ स्टेशनों पर आवाजाही को बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। किसान शांतिपूर्ण तरीके से देश के अन्य हिस्सों में तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे।

Next Story