undefined

किसान नेता पर आंदोलन के बहाने सरकार गिराने के लिए दस करोड रुपये चंदा लेने का आरोप

हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चंढूनी पर आंदोलन को राजनीति का अड्डा बनाने, कांग्रेस समेत राज नेताओं को बुलाने और दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे।

किसान नेता पर आंदोलन के बहाने सरकार गिराने के लिए दस करोड रुपये चंदा लेने का आरोप
X

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसानों में विवाद के बीच हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चंढूनी पर आंदोलन को राजनीति का अड्डा बनाने, कांग्रेस समेत राज नेताओं को बुलाने और दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे। आरोप था कि वह कांग्रेसी टिकट के बदले हरियाणा सरकार को गिराने की डील भी कर रहे हैं।

हालांकि चंढूनी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे संयुक्त किसान मोर्चा के नहीं हो सकते, बल्कि किसी व्यक्ति विशेष के होंगे। ये शिवकुमार सिंह कक्का जी के आरोप हैं। कक्का खुद त्ैै के एजेंट हैं। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय किसान संघ के प्रमुख रहे थे। वे फूट डालकर राज करने की कोशिश कर रहे हैं। सयुंक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कहा कि चंढूनी की तरफ से बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक से मोर्चे का कोई लेना-देना नहीं। राजनीतिक दलों के साथ चंढूनी की गतिविधियों पर ध्यान देने के बाद रविवार को मोर्चे की मीटिंग में एक कमेटी बनाई गई जो 3 दिनों में रिपोर्ट देगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए किसान आंदोलन में टेरर फंडिंग की जांच कर रही है। आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को समन भेजे गए हैं। इससे खफा किसान संगठनों ने कहा कि उनसे जुड़ा कोई नेता या कार्यकर्ता एनआईए के सामने पेश नहीं होगा।

Next Story