undefined

जंतर मंतर पर किसानों ने किया प्रदर्शन

जंतर मंतर पर सुरक्षा के के लिए पैरा-मिलिट्री फोर्स के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। कई लेयर बेरिकेडिंग की गई हैं। संसद के आस पास के सभी रास्तों पर जवानों की तैनाती की गई है।

जंतर मंतर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
X

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से डटे किसान अपने प्रदर्शन के लिए किसानों का जत्था जंतर-मंतर पहुंच गया और वहां किसान संसद का आयोजन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए हैं।

पूरे मानसून सत्र (22 जुलाई-9 अगस्त) में किसान जंतर-मंतर पर किसान संसद करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर पहुंचा। जंतर-मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों। प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने जंतर-मंतर को दोनों तरफ से सील कर दिया। प्रदर्शन स्थल के आसपास मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली के के बार्डर से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा बलों की करीब 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनाती की गई हैं। जंतर मंतर पर सुरक्षा के के लिए पैरा-मिलिट्री फोर्स के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। कई लेयर बेरिकेडिंग की गई हैं। संसद के आस पास के सभी रास्तों पर जवानों की तैनाती की गई है।

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश गवाह है कि ये कृषि कानून बेहद जरूरी और किसानों के हित में हैं। हमने इन कानूनों पर विस्तृत चर्चाएं की हैं। अगर किसान इन कानूनों को लेकर अपनी समस्या बिंदुवार रखते हैं तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

Next Story