undefined

किसान आंदोलन लम्बा चलने के आसार बने, तैयार होने लगे टिकरी बार्डर पर पक्के आशियाने

तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन अब लम्बा चलने के आसार बन गये हैं।

किसान आंदोलन लम्बा चलने के आसार बने, तैयार होने लगे टिकरी बार्डर पर पक्के आशियाने
X

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन अब लम्बा चलने के आसार बन गये हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए नवंबर महीने से ही दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब पक्के आशियाने बनाने शुरू कर दिए हैं। कानून वापसी तक परमानेंट डेरा डालने के इरादे से किसानों के लिए लिए अब बाॅर्डर पर ईंट-सीमेंट के पक्के घर भी तैयार हो रहे हैं। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखे, एसी से लेकर हर तरह की तैयारियां दिख रही हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार ये कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक वे यहां डटे रहे हैं। इसी सिलसिले में टिकरी बाॅर्डर पर परमानेंट शेल्टर बनाए गए हैं। किसान सोशल आर्मी टिकरी बाॅर्डर पर ईंट-सीमेंट से पक्के मकान की तरह अपने आशियाने को बना रहे हैं। उनका मानना है कि क्योंकि किान आंदोलन लंबा चलेगा, इसलिए उन्होंने ईंट-सीमेंट से परमानेंट शेल्टर का निर्माण किया है।

Next Story