undefined

लोहडी पर किसान जलाएंगे तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां

महिला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी। उनके ठहरने की व्यवस्था हो रही है और किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है महिला कैंप के आसपास पुरुषों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।

लोहडी पर किसान जलाएंगे तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां
X

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक के बावजूद किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं । दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के दौरान मिल रही खबरों के मुताबिक आज शाम 5.30 बजे किसान यूपी गेट पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने वाले हैं। इस तरह उन्होंने लोहड़ी का पर्व मनाने के बारे में कहा है। इस मौके पर वहां महिलाएं भी पहुंचेंगी।

दिल्ली सीमा पर आज किसान लोहड़ी का पर्व विरोध प्रदर्शन करते हुए मनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद भी किसानों ने यह ऐलान किया है कि बुधवार को किसान लोहड़ी की अग्नि में तीनों कानूनों की काॅपी को जलाकर अपना विरोध जताएंगे। इसके लिए यूपी गेट पर शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और मंच के पास लोहड़ी जलाई जाएगी। इसके अलावा किसानों ने अपने बयान में यह भी कहा है कि 18 जनवरी को मंच की बागडोर महिला किसानों के हाथ में होगी। इसके लिए 17 जनवरी से महिला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी। उनके ठहरने की व्यवस्था हो रही है और किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है महिला कैंप के आसपास पुरुषों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कृकृषि कानूनों पर तत्काल रोक लगा दी है और इस मामले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस कमेटी में भारतीय किसान यूनियन के एचएस मान, डाॅक्टर प्रमोद कुमार जोशी, कृकृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी और शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल धनवत शामिल हैं।

Next Story