आंध्रप्रदेश और चंडीगढ मे मिला ओमिक्रोन का पहला मामला

X
Sachin Gautam12 Dec 2021 12:50 PM IST
नई दिल्ली। देश मे ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे सभी राज्यो मे अपने पैर पसार रहें है। ओमिक्रोन का ताजा मामला आंध्रप्रदेश और चंडीगढ मे मिला है। ताजी जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश मे कोरोना वेरियंट का पहला केस मिला है। जो कि 20 वर्षीय इटली का निवासी बताया गया है जो 22 नवंबर को भारत आया था जिसके बाद 1 दिसंबर को उसमे कोविड के लक्षण मिले थे। जिसके बाद आज उसमे कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है।
दूसरा मामला चंडीगढ से मिला है चंडीगढ के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि उसमे ओमिक्रोन के लक्षण है। जिसके बाद रविवार को उसको दोबारा टेस्ट किया गया है जिसकी रिर्पोट आने का इंतजार है। आपको बता दे कि संक्रमित व्याक्ति को फाइजर वैक्सीन की दोनो डोज लगी हुई है जिसके बाद भी वह संक्रमित हो गया है।
Next Story