undefined

कोहरे और ठंड ने तोड़ा रिकाॅर्ड, तापमान 1.1 डिग्री तक पहुंचा

दिल्ली में वर्ष 2021 की पहली सुबह घने कोहरे के बीच हुई। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछी रही।

कोहरे और ठंड ने तोड़ा रिकाॅर्ड, तापमान 1.1 डिग्री तक पहुंचा
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि इस साल ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। नए साल के पहले दिन सफदरजंग आॅब्जर्वेटरी ने न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, साल 1935 के जनवरी महीने में तापमान सबसे कम -0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे विजिबिलिटी शून्य थी। सुबह 10 बजे पालम और सफदरजंग इलाके में दृदृश्यता कुछ बढ़ी, लेकिन यह 200 मीटर से नीचे ही दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कुछ दिनों पहले ही पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई थी। दिल्ली में वर्ष 2021 की पहली सुबह घने कोहरे के बीच हुई। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछी रही। आलम यह था कि अहले सुबह कोहरे के कारण कुछ दूर देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी के साथ गाड़ी चलाना पड़ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही हिमपात और सर्द हवाओं का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखा जाने लगा है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रदेश भी भीषण ठंड की चपेट में हैं।

Next Story