undefined

पूर्व बसपा विधायक दो भतीजे हत्या के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक युवक एक वर्ष पूर्व महिला की हत्या में जेल गया था। जो कुछ दिन पूरी ही जेल से छूट कर आया था।

पूर्व बसपा विधायक दो भतीजे हत्या के आरोप में गिरफ्तार
X

गाजियाबाद। जिले के मुरादनगर में युवक की कथित अपहरण के बाद हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने बसपा के एक पूर्व विधायक और उनके दो भतीजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक के उकसाने पर उनके भतीजे ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार मुरादनगर की केला मंडी के रहने वाले समीर के पिता शहजाद अंसारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार की शाम उसके बेटे समीर को अहद घर से बुलाकर ले गया था। रात भर लापता रहे समीर का शव रविवार सुबह प्रीत विहार कालोनी में सड़क पर पड़ा मिला था। समीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। समीर के पिता शहजाद ने अपने बेटे की हत्या के मामले में अहद को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी ग्रामीण डा. ईरज रजा ने बताया कि जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे।

समीर हत्याकांड में पूर्व विधायक वहाब चौधरी और उनके भतीजे अहद और आफताब को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि पूर्व विधायक के उकसाने पर भतीजे ने ही अपने दोस्त समीर की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक एक वर्ष पूर्व महिला की हत्या में जेल गया था। जो कुछ दिन पूरी ही जेल से छूट कर आया था। वहाब चौधरी 2012 से 2017 तक मुरादनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक रह चुके हैं। अब वह बसपा से निष्कासित चल रहे हैं।

Next Story