undefined

दिल्ली में फैक्ट्री की छत गिरने से चार लोगों की मौत

विष्णु गार्डन इलाके में 60 गज के मकान के ग्राउंड फ्लोर के 30 गज में मोटर बाइंडिंग की छोटी फैक्ट्री है। बताया जाता है कि ओवरलोड के चलते फैक्ट्री की छत गिर गई।

दिल्ली में फैक्ट्री की छत गिरने से चार लोगों की मौत
X

नई दिल्ली। शनिवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में फैक्ट्री की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार विष्णु गार्डन इलाके में 60 गज के मकान के ग्राउंड फ्लोर के 30 गज में मोटर बाइंडिंग की छोटी फैक्ट्री है। बताया जाता है कि ओवरलोड के चलते फैक्ट्री की छत गिर गई। घटना के वक्त चार महिलाएं और दो पुरुष फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस हादसे के बाद पीसीआर एवं बचाव दल ने मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गए पांच में से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश, चीना देवी, गुड्डी और ट्विंकल के तौर पर हुई है। वहीं रवि और गुड्डू कुमार की हालत की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story