undefined

दिल्ली में लाॅकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने लगाया विराम

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि लाॅकडाउन की कोई संभावना नहीं है। लाॅकडाउन करके देखा गया था, उसके पीछे एक लाॅजिक था। उस समय किसी को नही पता था कि वायरस कैसे फैलता है।

दिल्ली में लाॅकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने लगाया विराम
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ रहे कोरोना के मामलों के बीच लाॅकडाउन के आसार नहीं हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने लाॅकडाउन नहीं करने के संकेत दिए हैं। मंत्री का मानना है कि कोरोना रोकने के लिए लाॅकडाउन समाधान नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि लाॅकडाउन की कोई संभावना नहीं है। लाॅकडाउन करके देखा गया था, उसके पीछे एक लाॅजिक था। उस समय किसी को नही पता था कि वायरस कैसे फैलता है। तब कहा गया था कि संक्रमित होने से लेकर खत्म होने तक 14 दिन का सायकिल है। तब एक्सपर्ट का कहना था कि अगर 21 दिनों के लिए एक्टिविटी को लाॅक कर दें तो वायरस फैलना बन्द हो जाएगा। फिर भी लाॅकडाउन बढ़ता गया, लेकिन इसके बावजूद कोरोना खत्म नहीं हुआ। मुझे लगता है कि लाॅक डाउन समाधान नही है। दिल्ली में लगातार कई दिनों से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। 26 मार्च को जारी दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 1500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1534 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में मौत के आंकड़ो में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में 9 मरीजों की मौत हुई है। 27 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है। 27 जनवरी को भी 24 घंटों में 9 मरीजों की मौत हुई थी। बता दें कि दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़ी है। 6 हजार के पार हो गयी। 29 दिसंबर के बाद ये सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटो में पाॅजिटिविटी रेट 1.80 प्रतिशत है। 16 दिसंबर को दिल्ली में संक्रमण दर 2.16 फीसदी थी। दिल्ली में अबतक कुल मामले 6,54,276 सामने आ चुके हैं तो वहीं दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल मौत 10,987 हुई हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Next Story