undefined

पिछले 24 घण्टो मे देश मे मिले 14146 नये कोरोना केस,19788 लोग हुए स्वस्थ।

पिछले 24 घण्टो मे देश मे मिले 14146 नये कोरोना केस,19788 लोग हुए स्वस्थ।
X

नई दिल्ली। देश मे कोरोना के मामले अब दिन प्रतिदिन घटने लगे हैं। देश मे आज दुसरी बार कोरोना के मामलो मे गिरावट आई है। पिछले 24 घण्टो मे देश मे मिले 14146 नये कोरोना केस मिले है। इससे पहले दिन की बात करे तो देश मे 18132 कोरोना केस सामने आए थे। इसमे सुखद खबर यह है कि इसी हफ्ते मे यह दूसरी बार है जब कोरोना के ताजा मामलो के गिरावट देखी गई है।

इसके साथ ही 19788 लोेग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए है। पिछले 24 घण्टो मे 144 लोगो को कोरोना ने काल का ग्रास भी बनाया है। अब तक देश में 4 लाख 52 हजार 124 लोग कोरोना के कारण अपनी जिंदगी गवां चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के एक्टिव केस घटकर1 लाख 95 हजार 846 रह गए है। अब देश के कुल एक्टिव केसो की संख्या दो लाख से कम पहुंच गई है। देश में अब तक तीन करोड 40 लाख 67 हजार 719 मामले मिल चुके है। इसके साथ ही तीन करोड 34 लाख 19 हजार 749 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है।

Next Story