undefined

वेक्सिनेशन के मामले में भारत ने रचा इतिहास, देश में वेक्सिनेशन 100 करोड़ के पार।

देश में 100 करोड़ टीकाकरण के आंकड़ों को पार करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी है , उन्होंने कहा बधाई हो भारत। दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।

वेक्सिनेशन के मामले में भारत ने रचा इतिहास, देश में वेक्सिनेशन 100 करोड़ के पार।
X

दिल्ली।भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को आज पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत ने यह कारनामा करके दुनिया के सामने मिसाल पेश कर दी है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कई विकसित देशों से भी ज्यादा है।



भारत ने मात्र 9 माह में 100 करोड़ लोगो को टीकाकरण कर दिया है। भारत में 16 जनवरी से वैक्सीन-ड्राइव का शुभारंभ हुआ था। जिसमे शुरुआती 20 करोड़ वैक्सीन डोज 131 दिन में लगे। उसके बाद अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में दिए गए। फिर 40 से 60 करोड़ डोज देने में 39 दिन लगे। और, 60 करोड़ से 80 करोड़ डोज देने में सबसे कम, महज 24 दिन लगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश में सबसे ज्यादा टिके लगाए गए थे। उनके जन्मदिवस पर 25 मिलियन टिके एक दिन में लगाकर दुनिया के सामने एक मिशाल पेश की थी। इसके बाद आज देश में 100 करोड़ से ज्यादा लोगो को टीकाकरण करने वाला भारत दुनिया में इकलौता देश बन गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में जाकर स्वास्थकर्मियों को बधाई दी। मोदी ने सभी देशवासियों को इस देश की इस खास उपलब्धि पर बधाई दी है।

Next Story