undefined

भारत ने कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ का ऐतिहासिक पडाव पुरा कर बनाया नया कीर्तिमान, WHO ने की तारीफ

भारत ने कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ का ऐतिहासिक पडाव पुरा कर बनाया नया कीर्तिमान, WHO ने की तारीफ
X

नई दिल्ली। भारत ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में कीर्तिमान स्थापित करते हुए 200 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा कर लिया है। इस आंकड़ों को छूने में भारत को 18 महीनों का वक्त लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को इस अभियान की शुरुआत की थी। 17 जुलाई 2022 में कोविड.19 रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। सरकार द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक मुफ्त देने के फैसले के बाद टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी और यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया। भारत की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तक ने शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूती मिलेगी तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्यकर्मियों और देश के लोगों को दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 200 करोड़ वैक्सीन का आकंड़ा पार करना वाकई में गर्व की बात है, इस उपलब्धि के लिए मैं स्वास्थ्य कर्मियों और देश के नागरिकों को बधाई देता हूं।
















200 करोड कोविड-19 टीकों का ब्योरा कुछ इस तरह है



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 200 करोड़ 92.60 करोड़ दूसरी डोज और 5.64 करोड़ प्रीकॉशन डोज टीके लगाए जा चुके हैं। 12-14 आयु वर्ग में 3.79 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई।


स्वास्थ्य कर्मी 1.04 करोड़ (पहली डोज) 1 करोड़ (दूसरी डोज) 60.21 लाख एहतियाती डोज


फ्रंटलाइन कर्मी 1.84 करोड़ (पहली डोज) 1.76 करोड़ (दूसरी डोज) 1.14 लाख एहतियाती डोज


12-14 आयु वर्ग 3.79 करोड़ (पहली डोज) 2.62 करोड़ (दूसरी डोज)


15-18 आयु वर्ग 6.08 करोड़ (पहली डोज) 5.01 करोड़ (दूसरी डोज)


18-44 आयु वर्ग 55.88 करोड़ (पहली डोज) 50.58 करोड़ (दूसरी डोज) 62.19 लाख एहतियाती डोज


45.59 आयु वर्ग 20.35 करोड़ (पहली डोज) 19.45 करोड़ (दूसरी डोज) 45.13 लाख एहतियाती डोज





60 वर्ष से अधिक 12.73 करोड़ (पहली डोज) 12.15 करोड़(दूसरी डोज) 02.81 करोड़ एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है। इस उपलब्धि पर WHO ने भी भारत की तारीफ की है।





Next Story