undefined

दिल्ली में जंतर मंतर छावनी में तब्दील, योगेंद्र यादव पुलिस हिरासत में

किसानों की राजधानी में कूच करने की संभावना के चलते दिल्ली में सीमाओं पर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हंै। जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस व आरपीएफ के जवानों को किसानों को रोकने के लिए पूरी मुस्तैद रखा गया हैं।

दिल्ली में जंतर मंतर छावनी में तब्दील,  योगेंद्र यादव पुलिस हिरासत में
X

नई दिल्ली । किसानों के दिल्ली कूच के चलते हरियाणा के गुरुग्राम में योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली में प्रदर्शन की घोषणा के चलते जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा की गई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पंजाब व हरियाणा से किसानों की राजधानी में कूच करने की संभावना के चलते दिल्ली में सीमाओं पर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हंै। जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस व आरपीएफ के जवानों को किसानों को रोकने के लिए पूरी मुस्तैद रखा गया हैं। वाटर कैनन का भी जरूरत पडने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। दिल्ली के डीसीपी ईश सिंगल ने कहा कि किसानों को किसी भी तरीके के धरने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, जिसके चलते उन पर निगरानी करने के लिए पुलिस पर सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत ने किसानों को दिल्ली नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की पूरी तैयारी है। वह खुद जगह जगह जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।

Next Story