undefined

दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में आयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराएंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके अराध्य हैं। मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10 सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं।

दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में आयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराएंगे केजरीवाल
X

नई दिल्ली। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब भव्य राम मंदिर बन जाएगा तो वह दिल्ली के सभी बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने लेकर जाएंगे।

विधानसभा मंे अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके अराध्य हैं। मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10 सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं। हम जिन सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं उनमें खाद्य पदार्थ मुहैया कराना, चिकित्सा देखभाल, महिला सुरक्षा और बुजुर्गों को सम्मान देना आदि शामिल हैं।

प्रभु श्रीराम के शासनकाल में सब लोग सुखी थे, किसी को किसी प्रकार का दुख नहीं था, इसलिए उसे रामराज्य कहा गया। राम राज्य की उसी अवधारणा को दिल्ली में साफ-सुथरी नीयत से लागू करने के लिए करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमंे दिल्ली के लिए 10 सिद्धांत बनाए गए हैं। ये हैं- 1. कोई भूखा ना सोए

2. बच्चों को अच्छी शिक्षा

3. सभी को बेहतर इलाज

4. 24घंटे मुफ्त बिजली

5. सभी को मुफ्त पानी

6. सभी को रोजगार

7. बेघरों को मकान

8. महिलाओं को सुरक्षा

9. बुजर्गों को सम्मान

10. सभी को समान अधिकार

Next Story