undefined

दिल्ली-एनसीआर में कई मार्गों पर लगा लंबा जाम, इन रास्तों पर बचकर निकलें

दिल्ली से आने वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जाम के चलते हजारों की संख्या में वाहन जहां तहां फंसे रहे। एंबुलेंस आदि सेवाओं का बंद से मुक्त रखने के आह्वान के बावजूद यह वाहन भी जाम का शिकार रहे।

दिल्ली-एनसीआर में कई मार्गों पर लगा लंबा जाम, इन रास्तों पर बचकर निकलें
X

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा घोषित भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। आज सुबह से ही हाल है कि एनसीआर के शहरों से दिल्ली में आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। लगभग सभी सीमाओं के आसपास वाहनों का लंबा जाम लग गया है। गुडगांव और नोएडा व सोनीपत के तमाम मार्गों पर वाहनों का जमघट दिखा।

दिल्ली और आसपास किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके चलते लोगों के लिए दफ्तर पहुंचना मुश्किल हो गया। तमाम मुख्य मार्गों पर जाम के चलते दूसरे राज्यों से आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर तो हालत इतने बुरे हैं कि कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। दिल्ली बॉर्डर स्थित सिरहोल टोल प्लाजा पर भी जाम लग गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। किसान एनएच-9 और एनएच-24 को पूरी तरह से ब्लॉक करके बैठ गए हैं जिससे आवाजाही रुक गई है। धन्सा बॉर्डर के दोनों कैरेजवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लाल किला के दोनों कैरेज वे को बंद कर दिया है। छत्ता रेल और सुभाष मार्ग दोनों ओर से बंद है। यूपी गेट पर बैठे किसानों ने भारत बंद के समर्थन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठकर धरना शरू कर दिया। उन्होंने दिल्ली से आने वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जाम के चलते हजारों की संख्या में वाहन जहां तहां फंसे रहे। एंबुलेंस आदि सेवाओं का बंद से मुक्त रखने के आह्वान के बावजूद यह वाहन भी जाम का शिकार रहे।

Next Story