undefined

अवैध संबंधों के शक में मिस काॅल की मुहब्बत की गला घोंटकर हत्या

आरोपी रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी शाम उसने देखा कि उनके घर से हरियाणा का रहने वाला बल्लू नाम का युवक बाहर निकल रहा है। रजनीकांत ने बल्लू के घर आने के बारे में पूछा तो विवाद शुरू हो गया। रजनीकांत ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

अवैध संबंधों के शक में मिस काॅल की मुहब्बत की गला घोंटकर हत्या
X

नोएडा। मिस काल से शुरू हुई एक कंपनी में इंजीनियर की मुहब्बत के बाद प्रेमी पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले फ्रिज में रखा इसके बाद बदबू से बचने के लिए घर में रूम स्प्रे छिड़क दिया। बताया गया है कि दो दिन तक वह पत्नी के शव के साथ ही घर के भीतर रहा। शव को ठिकाने नहीं लगा पाया तो उसने कोतवाली जाकर खुद ही हत्या की जानकारी दी।

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दोनों ने आर्यसमाज मंदिर बीटा-2 में करीब 10 महीने पहले शादी की थी।पुलिस के मुताबिक एटा निवासी रजनीकांत दीक्षित सेक्टर अल्फा-2 स्थित किराए के मकान में पत्नी खुशी दीक्षित निवासी हापुड़ के साथ रहता था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उक्त प्रेमी ने 22 फरवरी को सुबह साढ़े छह बजे अपनी पत्नी खुशी की बिस्तर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। रजनीकांत ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक मिस काॅल आया था। इस दौरान फोन पर बात होने के चलते दोनों में प्रेम संबंध हुए थे। दोनों ने करीब 10 महीने पहले लाॅकडाउन के दौरान लव मैरिज की थी। खुशी गायिका थी और माता के जागरण आदि कार्यक्रमों में गाती थी। ये दोनों 4 माह पहले ही नोएडा के भंगेल से अल्फा-2 में रहने आए थे। खुशी करीब 8 महीने की गर्भवती थी।

पूछताछ में आरोपी रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी शाम उसने देखा कि उनके घर से हरियाणा का रहने वाला बल्लू नाम का युवक बाहर निकल रहा है। उसकी पत्नी शादी से पहले से उसे जानती थी। उसका नंबर पत्नी के मोबाइल में भी सेव था। यहां तक कि वाट्सऐप पर भी चैटिंग होती थी। रजनीकांत ने बल्लू के घर आने के बारे में पूछा तो विवाद शुरू हो गया। रजनीकांत ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story