undefined

माॅडल के साथ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म

20 फरवरी की सुबह 5 बजे आरोपी ने फिर उसे मैसेज किया और मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के घर बुलाया लेकिन लड़की ने मना कर दिया। बाद में वह उसके बुलावे पर होटल में गई तो वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

माॅडल के साथ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म
X

नई दिल्ली। मुंबई के दौस्त ने एक बाइस वर्षीय माॅडल से दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म किया। 22 साल की एक लड़की ने चाणक्यपुरी थाने में रेप की शिकायत की है।

राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक माॅडल युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लड़की ने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करकर ली है। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार लड़की माॅडलिंग करती है। पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की ने बताया कि मुम्बई से उसका एक पुराना जानकार दिल्ली आया था। यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्किट बुलाया। लड़की ने आरोप लगाया कि वो उसे वहां से एक फाइव स्टार होटल में ले गया और वहां पर उसने लड़की के साथ गलत हरकत की। आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़ित लड़की को धमकी भी दी। हालांकि लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाते हुए मामले की तहरीर दी। बताया गया है कि लड़का अपने पिता और दूसरे रिश्तेदार के साथ दिल्ली आया था और यहां वो सबके साथ रुका था। बाद में उसने अलग से होटल में एक कमरा बुक किया और लड़की को उस कमरे में ले गया। लड़की के अनुसार 30 जनवरी को आरोपी ने उसे मैसेज कर कहा था कि वो एक शादी में दिल्ली आएगा, तब वो उसे मिलेगा। 20 फरवरी की सुबह 5 बजे आरोपी ने फिर उसे मैसेज किया और मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के घर बुलाया लेकिन लड़की ने मना कर दिया। बाद में वह उसके बुलावे पर होटल में गई तो वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Next Story