undefined

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू होंगी और विमान सेवाएं

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू होंगी और विमान सेवाएं
X

नई दिल्ली। कोरोना के खौफ से निकलते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर तकरीबन 70 फीसदी घरेलू उड़ानों की वापसी हो चुकी है। नवरात्र शुरू होने और दीपावली और छठ तक 5 फीसदी घरेलू उड़ानों की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना औसतन करीब 750 उड़ानों की आवाजाही हो रही है। इनमें तकरीबन 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होती हैं। रोजाना करीब 650 घरेलू उड़ानों आवाजाही कर रही हैं। इसके अलावा चार्टर्ड फ्लाइट, एयर फोर्स, एयर एंबुलेंस मिलाकर कुल 20 उड़ानें होती हैं। सामान्य दिनों में यानी कोरोना से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना औसतन करीब 1350 उड़ानें आवाजाही करती थीं। इनमें करीब 900 घरेलू उड़ानें होती थीं। इस हिसाब से अब करीब 70 फीसदी घरेलू उड़ानों की दिल्ली एयरपोर्ट पर वापसी हो चुकी है। जल्द ही और सेवाओं की बहाली की उम्मीद है।

Next Story