undefined

दिल्ली में एएसआई के बेटे की हत्या में नंदू गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कुख्यात बदमाश नंदू गिरोह के सदस्य अनिल जून को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दिल्ली में एएसआई के बेटे की हत्या में नंदू गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
X

नयी दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कुख्यात बदमाश नंदू गिरोह के सदस्य अनिल जून को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। वह एक दिल्ली पुलिस के अधिकारी के बेटे की हत्या का आरोपी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अनिल को शुक्रवार रात द्वारका सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया गया, जब वह कहीं जा रहा था। उसे रुकने का इशारा किया गया था लेकिन उसने पुलिस दल पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अनिल पर छावला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के एक बेटे की हत्या के अलावा विभिन्न थानों में अवैध वसूली,लूटपाट, वाहन चोरी समेत अनेक अापराधिक मामले विभिन्न दर्ज हैं।

Next Story