undefined

कुट्टू का आटा खाने से करीब 550 लोग बीमार, मचा हड़कंप

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में फूड प्वाॅइजनिंग के केस सामने आने के बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया। सबसे अधिक मामले पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर के अलावा महरौली में अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं।

कुट्टू का आटा खाने से करीब 550 लोग बीमार, मचा हड़कंप
X

नई दिल्ली। नवरात्र शुरू होने के बाद बीती रात दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में कुट्टू का आटा खाने से करीब 550 से अधिक लोगों को फूड प्वाॅइजनिंग के बाद अस्पताल ले जाना पडा। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में फूड प्वाॅइजनिंग के केस सामने आने के बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया। सबसे अधिक मामले पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर के अलावा महरौली में अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं। नवरात्र के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने के बाद 490 लोगों की तबीयत बिगड़ गई और बुधवार सुबह उन्हें नजदीक के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅक्टर हरीश मनसुखानी ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे से अभी तक 490 लोग इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल आए हैं। कुछ ही लोगों को थोड़ी देर के लिए भर्ती किया गया था। सब लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर जा रहे हैं। यह फूड प्वाॅइजनिंग का मामला है। सभी लोग पूर्वी दिल्ली के इलाके के हैं। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली के गांव जोनचाना में भी व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर नगर की सीकरी फाटक काॅलोनी में भी कुट्टू का आटा खाने से एक ही काॅलोनी के 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है काॅलोनी के लोगों ने एक ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात 12 बजे के आसपास कुट्टू का आटा खाने से सभी की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। लोगों की तबीयत खराब होने से काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह होने से नाराज लोगों ने दुकानदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि दुकानदार पर मिलावटी आटा देने का आरोप लगाया।दुकानदार का कहना है कि वह कुट्टू गाजियाबाद से लाया था और निवाड़ी रोड स्थित एक आटा चक्की पर पिसवाया था।

Next Story