undefined

द्वारका कोर्ट में वकील के चेंबर में गोलियां चलने से एक की मौत

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

द्वारका कोर्ट में वकील के चेंबर में गोलियां चलने से एक की मौत
X

नई दिल्ली। दिल्ली में द्वारका कोर्ट के अंदर चेंबर में गोलीबारी के कारण गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गोलियों की गूंज से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली की द्वारका कोर्ट में वकील के चेम्बर के बाहर गोली लगने से 45 साल के स्वीकार लूथरा की मौत हो गई। बताया गया है कि वह आपराधिक पृष्ठ भूमि का था। द्वारका कोर्ट में चेंबर नंबर 444 में सोमवार रात को करीब 9 बजे गोली चलने की घटना घटी है। ये चेंबर अरुण शर्मा नाम के वकील का है। घटना के दौरान कई वकील और अन्य लोग यहां पर मौजूद थे। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। गोली किन हालात में चली, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Next Story