undefined

दिल्ली सीमा पर जाम से लोग बेहाल, अगले आदेश तक नहीं चलेगी मेट्रो

गुरुवार को किसानों दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बेरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली सीमा पर जाम से लोग बेहाल, अगले आदेश तक नहीं चलेगी मेट्रो
X

नई दिल्ली । केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली की सीमाओं पर कडी चैकसी के बीच लंबा जाम लगा है। मैट्रो सेवाओं को भी बंद रखा गया है। किसानों ने हरियाणा-पंजाब के दाता सिंह वाले बॉर्डर को जबरदस्ती क्रॉस किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर आंदोलनकारी किसान बेकाबू हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस वहां से भागती नजर आई।गुरुवार को किसानों दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बेरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। इस बीच अंबाला हाईवे पर रोके जाने के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद 100 किसान हिरासत में लिए गए हैं। दिल्ली कूच में एक लाख किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यह उन्हें रोका गया तो वे दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते जाम कर देंगे। इधर, किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे के बाद भी बंद रहेगी।

Next Story