undefined

साम्प्रदायिक नारेबाजी में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए गए भारत जोड़ो आंदोलन कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई।

साम्प्रदायिक नारेबाजी में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 को पुलिस ने हिरासत में लिया
X

नई दिल्ली। रविवार को जंतर-मंतर के पास एक आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को मंगलवार सुबह पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए गए भारत जोड़ो आंदोलन कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक मुस्लिम विरोधी नारे भी लगाए गए। दिल्ली पुलिस ने अब इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story