undefined

दिल्ली में सर्किल रेट बढाने की तैयारी

दिल्ली मेें राजस्व विभाग ने सभी 11 जिले को अपने पुनर्मूल्यांकन कर नई दरें प्रस्तावित करने को कहा है। राज्य स्तर पर भी कमेटी का गठन किया गया है जो एमसीडी, डीडीए जैसे विभागों से प्रस्तावित दरों के बारे में बात कर रही है।

दिल्ली में सर्किल रेट बढाने की तैयारी
X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने पुनर्मूल्यांकन कर नया सर्किल रेट तय करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके बाद सर्किल रेट में बदलाव के चलते राजधानी में आने वाले दिनों में संपत्ति खरीदना महंगा हो सकता है।

दिल्ली मेें राजस्व विभाग ने सभी 11 जिले को अपने पुनर्मूल्यांकन कर नई दरें प्रस्तावित करने को कहा है। राज्य स्तर पर भी कमेटी का गठन किया गया है जो एमसीडी, डीडीए जैसे विभागों से प्रस्तावित दरों के बारे में बात कर रही है।पूर्वी जिला प्रशासन ने 31 जुलाई तक लोगों से सुझाव मांगा है। विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह से बीते वर्षों में खरीद-फरोख्त में कमी आई है, उससे कुछ श्रेणी में दरें कम हो सकती हैं। दिल्ली में करीब 10 साल बाद संपत्ति के सर्किल रेट का पुनर्मूल्यांकन करके नई दरें घोषित करने की कवायद शुरू हुई है। इससे पहले नवंबर 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली का सर्किल रेट बढ़ाया गया था। उस समय कुछ श्रेणी के सर्किल रेट में 250 फीसदी तक का इजाफा हुआ था। इस बार कृषि भूमि को छोड़कर आवासीय, व्यावसायिक संपत्तियों को लेकर पुनर्मूल्यांकन की तैयारी है।

राजधानी में क्षेत्रवार संपत्तियों को कुल आठ श्रेणी ए से एच तक में बांटा गया है। ए श्रेणी की संपत्ति, जिसमें वसंतकुंज जैसे इलाके आते हैं, वहां सबसे अधिक 7.74 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर की दर है। वहीं सबसे सस्ती एच श्रेणी की संपति जिसमें नंदनगरी जैसे इलाके आते हैं वहां पर 23,380 रुपये प्रति वर्गमीटर सर्कल रेट है।

Next Story