undefined

वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग अब हुआ केसरिया ,रेल मंत्री बोले- नया कलर तिरंगे से प्रेरित।

वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग अब हुआ केसरिया ,रेल मंत्री बोले- नया कलर तिरंगे से प्रेरित।
X

दिल्ली। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कलर में बदलाव करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नीले रंग से केसरिया रंग मे कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा यात्रियों और एक्सपर्ट्स के सुझाव के बाद वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं।

बता दे कि देशभर में अभी 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 2 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। 28 वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है। इसी फैक्ट्री में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाया जाता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को फैक्ट्री का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने दक्षिणी रेलवे के सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की।

रेल मंत्री ने कहा कि ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए हैं।




रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक नए सेफ्टी फीचर एंटी क्लांइबिंग डिवाइस का भी इंस्पेक्शन किया। इस फीचर के होने से एक्सीडेंट होने की स्थिति में ट्रेन एक.दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि सभी वंदे भारत और दूसरी ट्रेनों में भी ये स्टैंडर्ड फीचर रहेंगे।

वंदे भारत में अहम बदलाव करते हुए सीट में बेहतर कुशन लगाए गए हैं और उसका एंगल भी ठीक किया गया है।

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बेहतर की गई है।

एग्जीक्यूटिव चेयर कार में फुट रेस्ट बढाया गया है।

वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई हैए जिससे पानी के छींटे न पड़ें।

टॉइलेट्स में बेहतर लाइटिंग की गई है।

रीडिंग लाइट में सुधार किया गया है।

Next Story