undefined

नशे का इंजेक्शन देकर महिला से नौ दिन तक गैंगरेप

जब महिला को होश आया तो वह एक मकान के कमरे में थी। कमरे में शराब की बोतलें रखी हुई थीं। वहीं उसके साथ नशा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली गई। मामले में आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

नशे का इंजेक्शन देकर महिला से नौ दिन तक गैंगरेप
X

गुरुग्राम। कुछ लोगों ने एक विवाहित महिला का अपहरण करने के बाद उसे नौ दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि चार लोगों द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंगेरप किया गया। यही नहीं इन चार दोस्तों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई। बाद में आरोपी महिला को नशे की हालत में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छोड़कर फरार हो गए तो महिला ने अपने घर फोन किया।

पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला की शिकायत पर रविवार को सोहना सदर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से सोहना के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जून को घर के पास पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान उसका एक परिचित मिला। चिंटू नामक उस परिचित ने 30 जून को किसी काम से मिलने के लिए बुलाया। सुबह पांच बजे मंदिर के पास मिलने पहुंचने पर एक सफेद रंग की कार आई। कार को दीपक चला रहा था और पीछे संजू बैठा हुआ था। सभी ने जबर्दस्ती उसे कार में बैठा लिया और कार फरीदाबाद की तरफ लेकर चल दिए। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद प्यास लगने पर जब उसने पानी मांगा तो आरोपी युवकों ने पानी में कुछ मिलाकर दिया था। उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो वह एक मकान के कमरे में थी। कमरे में शराब की बोतलें रखी हुई थीं। वहीं उसके साथ नशा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली गई। मामले में आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Next Story