undefined

गणतंत्र दिवस हिंसा के मामले में तीन और गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान सुखमीत सिंह (35), गुनदीप सिंह (33) और हरविंदर सिंह (32) के रूप में हुई है।

गणतंत्र दिवस हिंसा के मामले में तीन और गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान सुखमीत सिंह (35), गुनदीप सिंह (33) और हरविंदर सिंह (32) के रूप में हुई है।

इस पहले हिंसा के सिलसिले में तीन आरोपियों को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बुराड़ी मैदान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले के सिलसिले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक हिंसा के मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Next Story