undefined

कल पंजाब मे राहुल और प्रियंका गांधी पंजाबी सिंगर के माता-पिता से करेगे मुलाकात

कल पंजाब मे राहुल और प्रियंका गांधी पंजाबी सिंगर के माता-पिता से करेगे मुलाकात
X

फाईल फोटो


दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब में सियासत गर्मा गई है। कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पंजाब जाकर सिंगर के माता-पिता से मुलाकात करने जा रहे है। वह दोपहर करीब 12 बजे मूसा गांव पहुंचकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां सरपंच चरण कौर से मिलेंगे। मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।



उन्होंने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा, हालांकि वह चुनाव हार गए। कांग्रेस पहले दिन से ही इस मुद्दे पर पंजाब की आप सरकार को घेर रही है। सरकार के सिक्योरिटी घटाने के अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।


इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मूसा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मूसेवाला के पिता से मुलाकात की। मान ने उनसे हमदर्दी जताई। मान ने भरोसा जताया कि मूसेवाला के कातिलों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस जल्द इन सबको गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाएगी।


Next Story