undefined

श्मशान घाट पर दो सगी बहनों से रेप के आरोपी दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

श्मशान घाट पर दो सगी बहनों से रेप के आरोपी दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। एक शर्मनाक मामले में दिल्ली कैंट थाना इलाके में कथित तौर पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने रेप के आरोप में दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 20 और 22 साल के करीब है और वह दिल्ली कैंट इलाके की ही रहने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीआरपीसी 164 के तहत इन लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना 19 तारीख की बताई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story