undefined

वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड अपनाया सनातन धर्म

वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड अपनाया सनातन धर्म
X

गाजियाबाद।शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज सुबह इस्लाम धर्म को त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया है। वसीम रिजवी ने आज सुबह गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर मे यति नरसिंहानंद के समक्ष हिंदु धर्म अपना लिया है। इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ है और वसीम रिजवी त्यागी समाज से जुडेगे। वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर करके हर शुक्रवार को मेरे ऊपर ईनाम बढा दिया जाता है इसलिए मै आज इस्लाम धर्म को छोडकर हिंदु धर्म अपना रहा हुँ। आपको बता दे कि वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थीं जिसमे उन्होने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उनको दफनाया न जाए। उन्होने लिखा था कि मरने के बाद उनका हिंदु रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। इसके साथ ही उन्होने इच्छा जताई थी कि यति नरसिंहानंद उनकी चिता को अग्नि दे। जिसके बाद आज उन्होने यति नरसिंहानंद के समक्ष हिंदु धर्म अपना लिया है।

Next Story