undefined

महिला ने तीन साल के बेटे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मृतका के पति का नाम निशांत त्यागी है जो मूलरूप से संभल के रहने वाले हैं। वहीं घायल ननद का नाम का नाम रीमा त्यागी है और वह बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।

महिला ने तीन साल के बेटे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
X

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसायटी में एक दर्दनाक घटना में एक महिला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि महिला ने ननद से हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 साल की प्रियंका त्यागी इको विलेज सोसायटी में परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह प्रियंका का पति अपने पिता को लेने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान प्रियंका का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि इसी विवाद में प्रियंका ने अपनी ननद पर गर्म तेल उड़ेल दिया। इसके बाद प्रियंका अपने तीन साल के बेटे दिव्यांश को लेकर 17वीं मंजिल से कूद गई। महिला और मासूम की ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ननद को भी इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मृतका के पति का नाम निशांत त्यागी है जो मूलरूप से संभल के रहने वाले हैं। वहीं घायल ननद का नाम का नाम रीमा त्यागी है और वह बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घरेलू विवाद में महिला के अपने बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की बात सामने आई है।

Next Story