undefined

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, रेलवे कर्मचारियो पर आरोप

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, रेलवे कर्मचारियो पर आरोप
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली मे व्यस्त रहने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेप की घटना का खुलासा होने से हंडकंप मच गया है। इस वारदात मे रेल कर्मचारीयो के शामिल होने की बात सामने आने पर पुुुलिस ने चार आरोपीयो को पकडकर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 जुलाई की रात 12 बजे के बाद की है। बताया गया हैं कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे महिला से गैंगरेप की बात सामने आई है।

रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया। सभी 4 आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं। बताया गया हैं कि आरोपियो मे से एक कर्मचारी से महिला की जान-पहचान थी। जिसके साथ अक्सर महिला की फोन पर बात होती थी। 21 जुलाई को आरोपी ने महिला को फोन करके रेलवे स्टेशन पर बेटे की जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बुलाया था।

आरोपी द्वारा बुलाने पर पीड़िता रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो के जरिए कीर्ति नगर आई। जहां से आरोपी पीड़िता को प्लेटफार्म 8-9 पर ले आया। वहां आरोपी लड़के ने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस कर्मचारियों के साथ एक छोटे से रूम में बैठने के लिए कहा, थोड़ी देर बाद आरोपी लड़का और उसका दोस्त कमरे के अंदर आए और उसे अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसके दो साथी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है। आरोपियों पर धारा 376D/342 IPC के तहत FIR दर्ज की गई है।


इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं।


Next Story