undefined

विदेश से दीप सिद्धू का फेसबुक खाता चला रही महिला

दीप सिद्धु का फेसबुक अकांउट विदेश उसकी महिला दोस्त चला रही है। उसकी मदद से ही वह फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड कर रहा है।

विदेश से दीप सिद्धू का फेसबुक खाता चला रही महिला
X

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा मामले के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू अभी तक फरार है। उनकी जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। हालांकि अब पुलिस इन फरार लोगों पर घेरा कसने में जुटी है।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दीप सिद्धु का फेसबुक अकांउट विदेश उसकी महिला दोस्त चला रही है। उसकी मदद से ही वह फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड कर रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि दीप वीडियो रिकॉर्ड कर उसे भेज देता है और महिला दोस्त उसे फेसबुक पर अपलोड कर देती है। माना जा रहा है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए दीप सिद्धु ऐसा कर रहा है। दीप सिद्धू पुलिस को भटकाने के लिए ऐसा कर रहा है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीप सिद्धु को ढूंढ रही है। दीप सिद्धू के अलावा दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक लाख का इनाम रखा है। वहीं, जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी देने वाले भी दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story