undefined

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर फूंका, 5 गिरफ्तार

यहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और अचानक से ट्रैक्टर में आग लगा दी गई

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर फूंका, 5 गिरफ्तार
X


नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन के बीच राजधानी में आज सुबह इंडिया गेट पर उस समय हडकप मच गया, जब करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, फिलहाल मौके पर तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने कहा कि ये घटना सोमवार सुबह 7.15 बजे के आस-पास की है, आग बुझा दी गई है और कोई भी हताहत नहीं हुआ है, अब इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने कहा कि आज सुबह यहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और अचानक से ट्रैक्टर में आग लगा दी गई, सीसीटीवी की मदद से उन लोगों के चेहरे तलाशे जा रहे हैं जिन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाई है, हालांकि आगजनी को लेकर इस घटना में पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। गौरतलब है कि किसानों के लिए लाए गए बिल पर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है, इस प्रदर्शन में 31 संगठन शामिल हैं, इन प्रदर्शनों को कई पार्टियों जैसे आप, अकाली दल, टीएमएसी, राजद और कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है,तो वहीं आज किसानों ने कर्नाटक बंद किया हुआ है, इस विरोध प्रदर्शन में कई कन्नड़ संगठन भी साथ हैं। आज बेंगलुरु में इस बंद को दोरान प्रोटेस्ट मार्च निकाला जाएगा। वहीं कई ट्रांसपोर्ट्स, टैक्सी और ऑटो रिक्शा यूनियंन ने भी इस बंद का समर्थन किया है हालांकि सरकारी बसें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं।

मालूम हो कि किसान बिल पर पीएम मोदी ने रविवार को अपने श्मन की बातश् कार्यक्रम में कहा था कि कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा ये उनके हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है, कृकृषि बिल से न तो मंडियों को खत्म किया जा रहा और न एमएसपी को लेकिन कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस बिल का दुष्प्रचार कर रहे हैं और किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।

Next Story