undefined

राजस्थान...... खाटू श्याम जी मंदिर मे भगदड मचने से तीन महिलाओ की मौत, ,चार घायल

राजस्थान...... खाटू श्याम जी मंदिर मे भगदड मचने से तीन महिलाओ की मौत, ,चार घायल
X

राजस्थान। राजस्थान मे सीकर मे प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के मंदिर मे भगदड मचने से तीन महिला श्रद्वालु की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलो मे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि आज सुबह पांच बजे जब दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खुले तो वहां पर भगदड मच गई। बता दे कि बाबा के दर्शन करने के लिए रात्री से ही भक्तो की लम्बी लाईन लगी थी। पुलिस ने बताया कि मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही मंदिर के गेट खुले, लोग एक.दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि धक्का-मुक्की में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके चलते पीछे आ रहे लोग भी गिरने लगे। भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और हालात संभाले। मंदिर में दर्शन दोबारा शुरू हो गए हैं।


ग्यारस पर पांच लाख से ज्यादा लोग करते हैं दर्शन


खाटूश्याम जी के मासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लाइन लग जाती है। हर महीने दो बार ग्यारस तिथि पर खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसा अनुमान है कि हर ग्यारस पर यहां राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से 5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं। ग्यारस पर खाटूश्याम जी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।


Next Story