undefined

बॉलीवुड गीतकार अभिलाष का लिवर कैंसर से निधन

भारतीय फिल्मों के गीतकार अपने गीतों के माध्यम से लाखों करोड़ों लोगों में आत्मविश्वास और हिम्मत भरते हैं। ऐसा ही काम बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार अभिलाष ने किया था लेकिन बात जब खुद पर आई तो वह कैंसर से हिम्मत हार बैठे। आपको बता दें मशहूर गीतकार अभिलाष का सोमवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके मुख्य गीतों में इतनी शक्ति हमें देना दाता, संसार है एक नदिया और आज की रात न जा सहित कई मशहूर गीत शामिल हैं। उनका निधन मुम्बई में हुआ। उल्लेखनीय है गीतकार अभिलाष को लिवर कैंसर था और वे बीते 10 माह के बिस्तर पर ही थे। उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन आर्थिक स्थित अच्छी नहीं होने के चलते बेहतर इलाज भी नहीं करा सके थे। अभिलाष की पत्नी ने बीते दिनों अपने पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की भी गुजारिश की थी।गीतकार अभिलाष ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 'अंकुश' फिल्म का गीत 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' से की थी। हालांकि उन्हें यह गीत लिखने में करीब 2 माह का समय लग गया था, ऐसा उन्होंने खुद कई मौकों पर बताया था। गीतकार अभिलाष ने कई फिल्मों के लिए बेहतरीन गीत लिखे हैं। वो फिल्मी गाने लिखने के अलावा रेडियो के लिए भी लिखते थे। उनके आकस्मिक निधन से उनके फैन्स के बीच गम का माहौल है और सोशल मीडिया पर कई सितारों सहित उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Next Story