undefined

अभिनेता शाहरूख खान दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल

पठान फिल्म को लेकर विवादों का सामना कर रहे फिल्म अभिनेता शाहरूख खान दुनिया भर के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं।

अभिनेता शाहरूख खान दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल
X

मुंबई। पठान फिल्म को लेकर विवादों का सामना कर रहे फिल्म अभिनेता शाहरूख खान दुनिया भर के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं। एम्पायर मैगजीन के अब तक के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत से एकमात्र शाहरुख ऐसे शख्स है, जिसका नाम इसमें शामिल हैं। एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में हॉलीवुड के टॉम हैंक्स, डेंजल वाशिंगटन, मर्लिन मुनरो, रॉबर्ट डिनीरो, नेटली पोर्टमैन, हीथ लेजर, टॉम क्रूज, लियोनार्दाे डिकैपरियो, सैमुअल एल जैक्सन, निकोलस केज, वियोला डेविस, केट, ब्लेंचेट, मारलोन ब्रांडो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, क्रिश्चियन बेल, एंथनी हॉपकिंस, जूलियन मूर, चार्लीज थेरोन, अल पचीनो, पेनेलोप क्रूज, योकिन फीनिक्स, मोरगन फ्रीमैन आदि शामिल हैं। मैगजीन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Next Story